About

JAN Sahara Party

सभी देशवासियो को सादर प्रणाम। जैसा कि आप सभी देशवासी जानते है कि आजादी की लडाई जिन उद्देश्यो को लेकर लडी गयी थी।वो उद्दैश्य आज भी अधूरे है। क्राँन्तिकारियो ने जो सपना देखा था कि आजादी के बाद का भारत कैसा होगा ।हम आजादी के 75 सालो बाद भी उनके एक भी सपने को पुरा नही कर पाये। आजादी के 75 सालो बाद भी हमारे देश के कर्णधारो ने उन उद्देश्यो को प्राप्त नही किया। आप भी देश के बारे मे सोचते है समझते है और चिन्तन करते है। आज वर्तमान समय मे तो हमारे देश के कर्णधारो ने लोकतँत्र की अवधारणा को इतना विकृत कर दिया है ।जिसके परिणाम स्वरूप वास्तविक प्रभुसत्ता जनता मे निहित ना होकर मुठ्ठी भर लोगो के हाथो की कठपुतली हो गयी है। इसलिये हमे ""जन सहारा पार्टी "' की स्थापना करनी पडी। "'जन सहारा पार्टी "" का उद्देश्य जनता को शासन शक्ति का वास्तविक हकदार बनाकर संविधान मे निहित स्वतँत्रता के वास्तविक स्वरूप को प्रतिष्ठित करना है। इसके अतिरिक्त पार्टी संवेदन शील व देशभक्त नागरिको की सहायता से भारतीय समाज व राजनीति को भ्रष्टाचार मुक्त व नैतिक रूप से मजबूत बनाने के लिये कृत संकल्पित है।तथा भारत की सम्प्रभुता , एकता व अखँडता को अक्षुण्न बनाये रखेगी।और सामाजिक समरसता एंव समाज के हर वर्गो के बीच प्रेम व सदभाव कायम करने का प्रयास करेगी .।

जन सहारा पार्टी के मुख्य उद्देश्य